Home Maharashtra ठाणे जिले से पुलिस ने विदेशियों के क्रेडिट कार्ड डाटा चुराने वाले...

ठाणे जिले से पुलिस ने विदेशियों के क्रेडिट कार्ड डाटा चुराने वाले गिरोह को दबोचा

103
0

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र पुलिस ने विदेशियों समेत भारतीय नागरिकों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड डाटा चुराने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। ठाणे जिले से गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कार्ड डाटा से विमान टिकट और होटल बुकिंग कराकर सस्ते में बेच देते थे पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह दूसरों के कार्ड डाटा की मदद से विमानों के टिकट और फाइव स्टार होटलों के कमरे बुक कराने के बाद यह बुकिंग सस्ते दामों पर किसी दूसरे को बेच देते थे। सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) रामचंद्र देशमुख के मुताबिक, एक मुखबिर की सूचना पर विभिन्न पुलिस थानों के पुलिसकर्मियों की एक विशेष टीम गठित की गई थी। इस टीम ने गिरोह के छह सदस्यों को दबोच लिया। इनमें गिरोह का मास्टरमाइंड समीर कासिम शेख भी है, जो मीरा रोड पर एक किराये के कमरे से गिरोह चला रहा था।
पुलिस ने समीर के कब्जे से 14 मोबाइल फोन, 55 सिमकार्ड, 25 फर्जी आधार कार्ड, 11 चेकबुक, 13 क्रेडिट व डेबिट कार्ड और 24 नोटबुक बरामद की हैं। इन नोटबुक में पुलिस को 4718 क्रेडिट व डेबिट कार्ड का ब्योरा लिखा मिला है, जिनकी मदद से यह गिरोह 1000 से ज्यादा फ्लाइट और होटल बुक करा चुका है।
गिरोह के तीन सदस्यों को मुंब्रा से, जबकि विदेशियों का डाटा चुराने में मदद करने वाले एक कॉल सेंटर कर्मचारी को मुंबई से दबोचा गया। शेष एक सदस्य को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया गया।