Home Maharashtra नई मुंबई : नाराज पति ने की पत्नी की हत्या

नई मुंबई : नाराज पति ने की पत्नी की हत्या

49
0

नई मुंबई : कोरोना से संक्रमित एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति कोरोना संक्रमित था और उसे अस्पताल न ले जाकर चार-पांच दिनों के लिए घर की गैलरी में अलग रखा गया था।इससे नाराज पति ने पत्नी के सिर पर मछली काटने के चाकू से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना पनवेल के पास करंजाड़े गांव में हुई। कोरोना संक्रमित पति को गिरफ्तार कर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 40 साल के आरोपी पति का नाम संतोष पाटिल है। दोनों बी-305, तीसरी मंजिल, साई सत्यम सोसायटी, सेक्टर 4, प्लॉट नंबर 20, करंजाडे में रहते थे।बताया जा रहा है कि पत्नी संध्या पाटिल (उम्र 35) अपने पति को इलाज के लिए डॉक्टर के पास न ले जाकर 4-5 दिनों के लिए गैलरी में रखा था। इसे लेकर दोनों ने बहस हुआ। इसी दौरान संतोष ने अपनी पत्नी के सिर पर कोयते से वार कर दिया। घटना के बाद पनवेल शहर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति संतोष पाटिल को गिरफ्तार कर लिया। संध्या पाटिल की हत्या से इलाके में खलबली मच गई है। संतोष को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोरोना सेंटर में इलाज के लिए भर्ती किया है।