मुंबई, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 62,919 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं तो 828 लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 68,813 हो गई है। राज्य सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। गुरुवार के मुकाबले महाराष्ट्र में 3240 कम केस आए हैं। एक दिन पहले यहां 66,159 लोग वायरस की चपेट में आए थे।
मृतकों की संख्या में इजाफा हुआ है। गुरुवार को राज्य में कोरोना की वजह से 771 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि 771 में से 383 मौतें 48 घंटे में हुई थीं और 165 पिछले एक सप्ताह में। शेष 223 मरीजों की जान पिछले सप्ताह गई थी, लेकिन इनके आंकड़ों को गुरुवार को शामिल किया गया था। पिछले 24 घंटे में 2.90 लाख सैंपल की जांच की गई है। गुरुवार के मुकाबले 1994 अधिक सैंपल की जांच की गई है।





Users Today : 5
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 348
Users Last 30 days : 837
Users This Month : 295
Users This Year : 9245
Total Users : 70452
Views Today : 6
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 482
Views Last 30 days : 1086
Views This Month : 409
Views This Year : 10446
Total views : 106469
Who's Online : 0


