पालघर, जिस खतरनाक कोरोना वायरस से पूरी दुनिया के डॉक्टर व वैज्ञानिक लोहा ले रहे हैं, अब उसे भगाने के लिए ढोंगी तांत्रिक भी सक्रिय हो गए हैं। वे इस बहाने लोगों को मूर्ख बनाकर पैसे ऐंठ रहे हैं। पालघर जिले में भूत-प्रेत के नाम से कोरोना का इलाज करनेवाले एक ऐसे ही ढोंगी तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पालघर जिले में स्थित विक्रमगढ़ में एक घटना को देखकर सभी सन्न रह गए। दरअसल, विक्रमगढ़ के एक घर में पुलिस ने छापा मारा और एक ‘तांत्रिक’ और मकान मालिक को गिरफ्तार किया। तांत्रिक के पास कोरोना की बीमारी से स्वस्थ होने की आस में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुखबिरों से सूचना मिली कि एक तांत्रिक घर में अंधविश्वासी गतिविधियां चला रहा है। सूचना के बाद से पुलिस ने विक्रमगढ़ तहसील के सकतोर गांव में स्थित एक घर में शुक्रवार दोपहर छापा मारा। घर में अंधविश्वासी गतिविधियां चल रही थीं। घटनास्थल पर महिलाओं समेत करीब ५० लोग एकत्रित थे। छापा मारने के दौरान कई लोग भाग गए, लेकिन पुलिस ने ढोंगी ‘तांत्रिक’ और मकान मालिक के साथ ही कुल २७ लोगों को पकड़ लिया। ‘तांत्रिक’ और मकान मालिक को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए विक्रमगढ़ पुलिस थाने लाया गया। तांत्रिक ने सभी को कोरोना से मुक्त करने के लिए बुलाया था। वह यहां आए आदिवासियों को कोरोना से स्वस्थ करने का झांसा देकर पैसे लूटता था। पुलिस ने घर में एकत्रित २५ लोगों से मास्क न पहनने के लिए १२,५०० रुपए का जुर्माना भी लगाया। वहीं तांत्रिक और मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





Users Today : 4
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 120
Users This Year : 2902
Total Users : 64109
Views Today : 5
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 83
Views Last 30 days : 379
Views This Month : 159
Views This Year : 3474
Total views : 99497
Who's Online : 0


