Home Crime सोने के व्यापारी को ठगने वाले गिरफ्तार

सोने के व्यापारी को ठगने वाले गिरफ्तार

66
0

मुंबई : अपराध शाखा यूनिट तीन ने सोने के व्यापारी को लुटने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में से एक पुलिसकर्मी भी है, जिसने दूसरे आरोपी के साथ मिलकर गहने लुटे और फरार हो गया। हालांकि मोटरसायकिल के नंबर से आरोपी पकड़े गए। मामले की अधिक जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जब शिकायतकर्ता भारत जैन अपने साथी मिलेश कांबले के साथ सोना लेकर गहने बनवाने जा रहे थे। तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर पुलिसकर्मी और एक दूसरा व्यक्ति आया। उसने अपनी गाड़ी आगे ली और जैन की मोटरसायकिल को उसका कागज पत्र की जांच करने के नाम पर रुकाया। इसके बाद गाड़ी के पेपर की जांच करते हुए आरोपियों ने उनके पास मौजूद लेदर का बैग भी चेक किया। जिसे जांच करने के बहाने लेकर चंपत हो गए। शिकायतकर्ता को लगा कि यह तो उनके साथ ठगी हुई। इसके बाद वे भायखला पुलिस थाने पहुंचे और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया गया। इस बीच आरोपियों के मोटरसायकिल का नंबर पुलिस को मिल गया। उसीके आधार पर जांच शुरू की गई और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में पता चला कि खुद को पुलिस बताने वाला आरोपी सच में पुलिस कॉन्स्टेबल है। मामले में गिरफ्तार किये गए आरोपियों का नाम खलील कादर शेख, रविंद्र कुचिकुर्वे, संतोष नाकटे और उनका एक साथी है।