Home Maharashtra फर्जी वैक्सीन मामला 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट- कांदिवली पुलिस

फर्जी वैक्सीन मामला 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट- कांदिवली पुलिस

295
0

मुंबई : फर्जी वैक्सीन मामले में कांदिवली पुलिस ने दो हजार पन्नों की चार्जशीट बोरीवली कोर्ट में दायर किया है। इस चार्जशीट में कुल पांच सौ लोगों का बयान दर्ज है। चार्जशीट के मुताबिक कम समय में फर्जी वैक्सीन कैंप के माध्यम से ज्यादा पैसा कमाने के मकसद से आयोजित किया गया था। मुंबई में कुल 10 जगहों पर नकली वैक्सीन कैंप का आयोजन किया गया था। पुलिस कमिश्नर ने एसआईटी गठित कर डीसीपी विशाल ठाकुर को इंचार्ज बनाया था। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक चार्जशीट में डॉक्टर शिवराज पटातिया, उनकी पत्नी नीता पटातिया, डॉ. मनीष त्रिपाठी, नर्सिंग इंस्टिट्यूट के छात्र करीम अकबर अली, मालाड मेडिकल इंस्टिट्यूट का पूर्व कर्मचारी महेंद्र प्रताप सिंह, इवेंट मैनेजर संजय गुप्ता, कोकिलाबेन अस्पताल का पूर्व कर्मचारी राजेश पांडे, शिवम अस्पताल का राहुल दुबे, गुड़िया यादव, नितिन मोंडे और चंदन सिंह उर्फ ललित आरोपी बनाए गए हैं। गुड़िया, नितिन और चंदन एक निजी अस्पताल में डेटा एंट्री और एक कोविड केयर सेंटर में काम करते थे। डीसीपी जोन-11 विशाल ठाकुर ने चार्जशीट दायर करने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि पर्याप्त सबूत के आधार पर फर्जीवाड़े में शामिल 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।