Home Crime केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की जनआशीर्वाद यात्रा में कोरोनो नियमों का उल्लंघन,...

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की जनआशीर्वाद यात्रा में कोरोनो नियमों का उल्लंघन, मुंबई पुलिस ने दर्ज कि कई FIR

133
0

मुंबई:-मनोज दुबे

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की जनआशीर्वाद यात्रा में कोरोनो नियमों का उल्लंघन किया गया कानून की धज्जियां उड़ाते हुवे जन आशीर्वाद यात्रा निकाली गई। कोरोना नियमों की अनदेखी करने के मामले में मुंबई पुलिस लगभग 19 एफआईआर दर्ज की है और भी मामले दर्ज हो सकते है।नारायण राणे ने कल मुंबई में ये जन आशीर्वाद यात्रा निकाली थी। ये यात्रा मुंबई शहर के अलग-अलग इलाकों से निकली थी।
मुंबई पुलिस के अनुसार मानें तो इस जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कोरोना के नियमो का पालन नहीं किया गया था और काफी मात्रा में लोगो की भीड़ इस यात्रा में जमा हुई थी।
मुंबई में अब कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है।ऐसे में इस तरह नियमों की अनदेखी यहां के हालात दोबारा बिगाड़ सकती है। महाराष्ट्र सरकार की ‘ब्रेक द चेन’ मुहिम के तहत लोगों के लिए कोरोना के नियमों का पालन करना अनिवार्य है। लेकिन कल की इस जन आशीर्वाद यात्रा ने इन सभी नियमों और कानूनों को ताक पर रख दिया और बिना किसी परवाह के बेखोफ बड़े पैमाने पर जनआशीर्वाद यात्रा निकाली गई जिसकी वजह से कोरोना का खतरा बढ़ सकता जहां सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नही रखा गया।कई लोगो ने मास्क का इस्तेमाल नही किया।
मुंबई के अलग-अलग इलाकों में इस जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान कोरोनो नियमों की अनदेखी और उल्लंघन के 19 मामले दर्ज किए गए है।और कुछ पुलिस स्टेशन में मामले दर्ज हो सकते है। इनमें से दादर पुलिस स्टेशन में एक मामला, माहिम पुलिस स्टेशन में तीन मामले, चेंबुर पुलिस स्टेशन में एक मामला, शिवाजीपार्क पुलिस स्टेशन में एक मामला, गामदेवी पुलिस स्टेशन में एक मामला, गोवंडी पुलिस स्टेशन में दो मामले, आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में एक मामला, कालाचौकी पुलिस स्टेशन में एक मामला, अग्रिपाड़ा पुलिस स्टेशन में तीन मामले, सहार पुलिस स्टेशन में एक मामला, सायन पुलिस स्टेशन में दो मामले और घाटकोपर पुलिस स्टेशन में 2 मामले ,वीलेपार्ले और खेरवाड़ी पुलिस स्टेशन में एक-एक मामला दर्ज किया गया है।