पालघर, पालघर जिले के तारापुर औद्योगिक क्षेत्र की एक कपड़ा पैâक्टरी में शनिवार सुबह ६ बजे एक जोरदार विस्फोट हुआ। यह विस्फोट पैâक्टरी के बॉयलर में हुआ। इस विस्फोट से वहां आग लग गई। इस दुर्घटना में कंपनी के दो कर्मचारियों की मृत्यु हो गई और ५ अन्य कर्मचारी घायल हो गए। घायल कर्मचारियों को स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ की हालत चिंताजनक बताई जाती है।
पालघर जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि तारापुर औद्योगिक क्षेत्र में नितिन शाह की कपड़े की कंपनी है। इस कंपनी में करीब ३०० कर्मचारी काम करते हैं। शनिवार सुबह ५.५० बजे जखारिया इंडस्ट्रीज, प्लॉट नंबर जे-१/१, में कपड़ा पैâक्टरी में अचानक ब्लास्ट हो गया। यह विस्फोट थर्मिक फ्लुइड हीटर में हुआ। इसका उपयोग वस्त्रों को सुखाने के लिए गर्म थर्मिक द्रव को प्रसारित करने में किया जाता है। इसमें कोयले से चलनेवाले फायरिंग चेंबर होते हैं, जिसमें कोयले को जलाकर २५० डिग्री तापमान बनाया जाता है। थर्मोपैक में उत्पन्न गर्म तेल को सुखाने वाले सिलेंडरों के अंदर परिचालित किया जाता है। इस दौरान थर्मिक फ्लूइड हीटर में आग लग गई और विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि चार से पांच किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। विस्फोट के बाद तारापुर एमआईडीसी, बोईसर में स्थित पैâक्टरी में भयानक आग लग गई। घटना में दो व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से आग में झुलस गए। जख्मियों को स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।





Users Today : 16
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 360
Users Last 30 days : 922
Users This Month : 288
Users This Year : 9238
Total Users : 70445
Views Today : 26
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 494
Views Last 30 days : 1188
Views This Month : 400
Views This Year : 10437
Total views : 106460
Who's Online : 0


