मुंबई, महाराष्ट्र एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए दो कथित आतंकियों से पूछताछ के बाद एक और ५० वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी मुंबई को दहलाने की साजिश रचने वाले स्लीपर सेल का सदस्य बताया जा रहा है। जो अपनी पहचान छुपाने के लिए बांद्रा में दर्जी का काम कर रहा था। पिछले सप्ताह पकड़े गए संदिग्धों से सुराग व सबूतों के आधार पर एटीएस ने आरोपी इरफान रहमत अली शेख को गिरफ्तार किया है। इरफान बांद्रा, खेरवाड़ी की एक चाल में पत्नी और चार बच्चों के साथ रहता है और बतौर स्लीपर सेल काम कर रहा था। एटीएस ने आरोपी के पास से कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए हैं।
पूरे मामले का खुलासा तब हुआ था, जब खुफिया एजेंसियों की सूचना पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने छह संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपियों में मुंबई के धारावी इलाके में रहने वाला जान मोहम्मद शेख भी शामिल था। शेख को राजस्थान के कोटा में उस वक्त ट्रेन से दबोचा गया था, जब वो मुंबई से निजामुद्दीन जा रहा था। पूछताछ में पता चला कि वह माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम के गिरोह से जुड़ा है और उसके भाई अनीस इब्राहिम के इशारे पर मुंबई को ९३ के सीरियल ब्लास्ट की तरह दहलाने की साजिश का हिस्सा था। इसके लिए मुंबई की लोकल ट्रेनों समेत अहम ठिकानों की रेकी की जा चुकी थी। खुलासे के बाद हरकत में आई महाराष्ट्र एटीएस ने छानबीन शुरू की और जान मोहम्मद के संपर्क में रहे जोगेश्वरी के ऑटोरिक्शा ड्राइवर जाकिर हुसैन शेख और मुंब्रा के ट्यूशन टीचर रिजवान मोमिन को गिरफ्तार किया। मामले में आतंकी हमले की साजिश के आरोप में यूएपीए कानून की धारा १८ के तहत एफआईआर दर्ज की गई। छानबीन में खुलासा हुआ कि आरोपी मलेशिया से हासिल किए गए सिमकार्ड के सहारे पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के संपर्क में थे। मामले में विदेश में बैठे आरोपियों के हैंडलर एंथोनी उर्फ अनवर उर्फ अनस को भी एटीएस तलाश रही है।





Users Today : 17
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 361
Users Last 30 days : 923
Users This Month : 289
Users This Year : 9239
Total Users : 70446
Views Today : 28
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 496
Views Last 30 days : 1190
Views This Month : 402
Views This Year : 10439
Total views : 106462
Who's Online : 1


