Home Crime कांदिवली पुलिस थाने के कांस्टेबल और एपीआइ को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

कांदिवली पुलिस थाने के कांस्टेबल और एपीआइ को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

75
0

मुंबई : भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो (एसीबी) ने कांदिवली पुलिस थाने के एक कांस्टेबल और एपीआइ को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शिकायतकर्ता ज्वेलर्स को दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया था। जिसके बाद उसे छोड़ने के लिए कांस्टेबल ने 75 हजार की मांग की थी। आरोपी कांस्टेबल रविंद्र रामहरि भोसले और एपीआइ अविनाश पवार कांदिवली पुलिस थाने के अपराध विभाग में कार्यरत थे। चोरी के एक मामले में कांदिवली में एफआईआर दर्ज किया गया था। जिसमें जांच के बाद खुलासा हुआ कि चोर ने चोरी के गहने महालक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक मोहन कडीचा को बेचा है। इसमें उसे गिरफ्तार किया जा सकता है। गिरफ्तार न करने के लिए आरोपी कांस्टेबल ने 75 हजार की मांग की। इसमें से 40 हजार देकर कडीचा निकल गया। इसके बाद भी बचे हुए 35 हजार मांग रहा था। जिसकी शिकायत कडीचा ने एसीबी से की। जांच के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी कांस्टेबल ने पैसा लिया एसीबी ने उसे पकड़ लिया।