मुंबई, नए साल की तैयारियां जोरों में शुरू हो गई हैं। इसी बीच ओमायक्रॉन वायरस के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। इन बढ़ते मामलों ने मनपा की चिंता बढ़ा दी है। थर्टी फर्स्ट के दौरान होनेवाली भीड़भाड़ से कोरोना का खतरा बढ़ने की संभावना को देखते हुए मनपा सजग हो गई है। इसके तहत अब थर्टी फर्स्ट की पार्टियां मनपा के ‘कोविड’ वॉच में होंगी। इसके तहत मनपा प्रत्येक वार्ड में २ से ५ उड़न दस्तों का गठन करेगी। इस प्रकार मनपा क्षेत्र में कुल १०० उड़न दस्तों का गठन कर कोरोना नियमों की अनदेखी करनेवालों पर मनपा की कड़ी नजर रहेगी। मुंबई पुलिस के सहयोग से मनपा कोरोना नियमों का उल्लंघन करनेवालों पर सख्त कार्रवाई करेगी। यह जानकारी अतिरिक्त मनपा आयुक्त सुरेश काकाणी ने दी।
सुरेश काकाणीr ने बताया मुंबई में भले ही कोरोना नियंत्रण में है लेकिन अभी खत्म नहीं हुआ है। अब भी रोजाना लगभग १५० से २५० मरीज मिल रहे हैं। इसके अलावा दक्षिण अप्रâीका सहित यूरोपीय देशों से आए ओमायक्रॉन ने और खतरा बढ़ा दिया है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस देखते हुए थर्टी फर्स्ट को होनेवाली पार्टियों पर हमने नजर बनाए रखने का पैâसला किया है।
बता दें कि मनपा ने कोरोना कम होने के साथ ही लोगों को कार्यक्रम आयोजन की सशर्त अनुमति दी है। हाल में ५० प्रतिशत क्षमता के साथ अनुमति है। लेकिन लोग दो सौ प्रतिशत की क्षमता को भी पार कर रहे हैं। ऐसे में नियमों का पालना करना जरूरी है।





Users Today : 18
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 362
Users Last 30 days : 924
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today : 29
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 497
Views Last 30 days : 1191
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


