Home Crime परमबीर सिंह का करीबी विनय सिंह जबरन वसूली मामले में गिरफ्तार

परमबीर सिंह का करीबी विनय सिंह जबरन वसूली मामले में गिरफ्तार

37
0

मुंबई: मुंबई के पुलिस कमिश्नर रहे परमबीर सिंह के एक करीबी को जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया है. उसे मुंबई से गिरफ्तार किया गया है. इसका नाम विनय सिंह है. जबरन वसूली के आरोपी इस शख्स को बृहस्पतिवार को पुलिस ने धर दबोचा. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि उपनगरीय गोरेगांव पुलिस थाने में दर्ज जबरन वसूली मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने आरोपी विनय सिंह को एक कैफे से गिरफ्तार किया. इस मामले में यह चौथी गिरफ्तारी है, जिसमें परमबीर सिंह, बर्खास्त सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे और रियाज भाटी आरोपियों में शामिल हैं.विनय सिंह ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था. सुप्रीम कोर्ट ने उसे सरेंडर करने को कहा था. डीसीपी (डिटेक्शन -1) नीलोत्पल ने कहा कि अपराध शाखा के अधिकारियों को उपनगरीय कांदिवली में एक कैफे में विनय सिंह के आने के बारे में गुप्त सूचना मिली थी. डीसीपी (डिटेक्शन-1) ने कहा कि उसे पकड़ने के लिए एक टीम भेजी गयी थी. उन्होंने कहा कि शीर्ष अदालत के निर्देश के अनुसार आरोपी ने आत्मसमर्पण नहीं किया. इसलिए अपराध शाखा ने उसे गिरफ्तार कर लिया.