मुंबई: बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने मंगलवार को कहा कि 15-18 वर्ष के किशोरों का ज्यादा से ज्यादा संख्या में टीकाकरण किया जाए. बीएमसी ने टीकाकरण के लिए शहर के जूनियर कॉलेजों के अलावा निजी और सरकारी स्कूलों में भी टीकाकरण कैंप लगाने की बात कही है. अब तक मुंबई में 15 से 18 वर्ष के 20 फीसदी किशोरों को ही टीका दिया गया है.
देश में तीन जनवरी को 15 से 18 साल के किशोरों का टीकाकरण शुरू किया गया है. वहीं 18 जनवरी तक कुल 1,90,237 किशोंरो का टीकाकरण किया गया है. मंगलवार को बीएमसी ने बताया कि मुंबई में 15 से 18 वर्ष के किशोरों का 9.18 लाख टीका दिया जाना है. वहीं अबतक केवल 20 फीसदी किशोरों का टीकाकरण किया गया है. इस अभियान में तेजी लाने के लिए हर स्कूल परिसर में टीकाकरण शिविर लगाया जाएगा. बीएमसी के अतिरिक्त नगर आयुक्त और सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रभारी सुरेश काकानी ने कहा कि स्कूलों के लिए अनिवार्य किया जाएगा कि वे छात्रों को जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कर टीकाकरण करवाएं. ये व्यवस्था जूनियर कॉलेजों में भी की जाएगी. ये फैसला मंगलवार को बीएमसी में पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे की मौजूदगी में हुई समीक्षा बैठक में लिया गया. इस बैठक में किशोरों का ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन करने पर जोर दिया गया.




Users Today : 32
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 375
Users Last 30 days : 864
Users This Month : 322
Users This Year : 9272
Total Users : 70479
Views Today : 40
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 516
Views Last 30 days : 1120
Views This Month : 443
Views This Year : 10480
Total views : 106503
Who's Online : 0


