ठाणे: पालघर और ठाणे जिले में तीन अलग-अलग घटनाओं में डूबने से 18 महीने के एक बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।वसई इलाके में पहली घटनापुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पालघर के वसई इलाके के भिगांव में हुई पहली घटना में 80 वर्षीय बुजुर्ग नताल डाबरे और उनकी बेटी मीनल डाबरे (56) की सुबह के समय भोला नहर में डूबने से मौत हो गई।नहाते वक्त बच्चे की मौतअधिकारी ने बताया कि पेल्हार के समीप जबरपाड़ा में 18 महीने का बच्चा रुद्र पिलाना अपने ही घर में पानी से भरे टब में डूब गया। उसके परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि तीसरी घटना में काशीगांव के रहने वाले इरफान पाशा की (31) घोड़बंदर में एक नहर में डूबने से मौत हो गयी।”
“महाराष्ट्र के पालघर और ठाणे में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। इस घटना से मृतकों के घर में मातम पसर गया है।”





Users Today : 53
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 396
Users Last 30 days : 885
Users This Month : 343
Users This Year : 9293
Total Users : 70500
Views Today : 65
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 541
Views Last 30 days : 1145
Views This Month : 468
Views This Year : 10505
Total views : 106528
Who's Online : 0


