अहमदनगर: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को दावा किया कि महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) राज्य में 50 प्रतिशत से अधिक लोकसभा सीट जीतेगा. महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीट हैं. एमवीए के घटक दलों के बीच हुए सीट-बंटवारे के अनुसार शिवसेना (यूबीटी) 21 सीट पर, कांग्रेस 17 सीट पर और राकांपा (शरदचंद्र पवार) 10 सीट पर चुनाव लड़ रही है.
ये तीनों दल विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल हैं और राज्य एक साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. पवार ने यहां पत्रकारों से कहा कि कुछ सीट को लेकर ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगियों के बीच असहमति हो सकती है, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए.
शरद पवार ने कहा कि विपक्षी दलों का ध्यान एक स्थिर सरकार प्रदान करने के लिए चुनाव जीतने पर है. उन्होंने लोकसभा चुनाव में 400 से ज्यादा सीट जीतने संबंधी भाजपा के ‘अबकी बार, 400 पार’ नारे को गलत बताया. पवार ने कहा, ‘‘इस चुनाव में हम महाराष्ट्र में 50 प्रतिशत से अधिक सीट जीतेंगे.”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर पलटवार करते हुए पवार ने कहा कि अमित शाह को उनसे उनके काम का हिसाब मांगने के बजाय खुद अपने काम के बारे में बताना चाहिए, क्योंकि उनकी सरकार पिछले दो साल से राज्य की सत्ता में है.





Users Today : 48
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 434
Users Last 30 days : 911
Users This Month : 395
Users This Year : 9345
Total Users : 70552
Views Today : 57
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 596
Views Last 30 days : 1182
Views This Month : 541
Views This Year : 10578
Total views : 106601
Who's Online : 0


