मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई अब एशिया की बिलेनियर कैपिटल बन चुकी है. हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट 2024 के अनुसार, मुंबई में 92 अरबपति रहते हैं. इस मामले में मुंबई अब दुनिया में तीसरे पायदान पर आ चुकी है. मुंबई ने इतिहास में पहली बार बीजिंग को भी पीछे छोड़ा है. देश की राजधानी दिल्ली 57 अरबपतियों के साथ इस लिस्ट में 9वें नंबर पर रही है. मुंबई से आगे अब सिर्फ न्यूयॉर्क और लंदन ही रह गए हैं. अक्सर मुंबई की तुलना दुबई से की जाती है. मगर, इस लिस्ट में तरक्की का प्रतीक बन चुका दुबई शहर टॉप 10 में भी शामिल नहीं है. वहां सिर्फ 21 अरबपति रहते हैं और दुनिया में दुबई का 28वां नंबर है. आइए जान लेते हैं इन दोनों शहरों के कुछ और खास अंतर.
मुंबई में 5000 स्टार्टअप, दुबई में सिर्फ 300
भारत तेजी से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की ओर बढ़ रहा है. इस यात्रा में भारत के अरबपति भी अपना पूरा योगदान दे रहे हैं. मुंबई न सिर्फ देश के सबसे ज्यादा अरबपतियों का घर है बल्कि यहां सबसे ज्यादा 5000 स्टार्टअप भी हैं. यह शहर नए लोगों को भी आगे बढ़ने का पूरा मौका दे रहा है. इसके मुकाबले दुबई में सिर्फ 300 स्टार्टअप ही हैं. मुंबई की जीडीपी लगभग 310 अरब डॉलर आंकी गई है. दुबई की जीडीपी मात्र 30 अरब डॉलर ही है. अगर आप मुंबई में बाहर खाने का प्लान बनाएं तो सिर्फ 400 रुपये के खर्च में आप अच्छे से रेस्टोरेंट में खाना खा सकते हैं. हालांकि, अगर आप यही काम दुबई में करना चाहें तो आपको लगभग 910 रुपये खर्च करने होंगे. इंटरनेट पर खर्च के मामले में भी मुंबई ही बाजी मार ले जाता है. यहां सिर्फ 700 रुपये में आप 60 एमबीपीएस के फास्ट इंटरनेट का आनंद ले सकते हैं. अगर यही काम आप दुबई में करने बैठें तो आपको 7900 रुपये खर्च करने होंगे.





Users Today : 5
Users Yesterday : 66
Users Last 7 days : 443
Users Last 30 days : 886
Users This Month : 418
Users This Year : 9368
Total Users : 70575
Views Today : 5
Views Yesterday : 79
Views Last 7 days : 605
Views Last 30 days : 1147
Views This Month : 568
Views This Year : 10605
Total views : 106628
Who's Online : 0


