मुंबई : महाराष्ट्र में पश्चिम रेलवे ने सभी वैध टिकट धारक यात्रियों को आरामदायक यात्रा और बेहतर सेवाएं देने के लिए मुंबई उपनगरीय लोकल ट्रेनों, मेल, एक्सप्रेस के साथ-साथ पैसेंजर ट्रेनों और हॉलिडे स्पेशल ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया. इन ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है.
पिछले 10 महीनों में इस अभियान के दौरान ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों से भारी जुर्माना वसूला गया है. चेकिंग अभियान के दौरान भारी संख्या में बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया और उनसे करीब 104 करोड़ की जुर्माना के तौर पर रकम वसूली गई. पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में टिकट जांच टीम द्वारा अप्रैल से दिसंबर 2024 तक कई टिकट जांच अभियान चलाए गए, जिनसे 104.45 करोड़ रुपये की रकम जमा हुई. मुंबई उपनगरीय खंड से प्राप्त 33.98 करोड़ रुपये भी शामिल हैं.
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के मुताबिक दिसंबर 2024 के दौरान बिना बुक किए सामान के मामलों सहित 1.89 लाख बिना टिकट/अनियमित यात्रियों का पता लगाकर 10.98 करोड़ रुपये की राशि वसूल की गई. इसके अलावा दिसंबर के महीने में भी पश्चिम रेलवे ने मुंबई उपनगरीय खंड पर 85 हजार मामलों का पता लगाकर 3.35 करोड़ रुपये का जुर्माना प्राप्त किया.
एसी लोकल ट्रेनों में अनधिकृत यात्रा को रोकने के लिए नियमित औचक टिकट जांच अभियान चलाए जाते हैं. इन अभियानों के परिणामस्वरूप अप्रैल से दिसंबर 2024 के दौरान 45,000 से अधिक अनधिकृत यात्रियों पर जुर्माना लगाया गया है. पश्चिम रेलवे ने लोगों से अपील की है कि वह बिना टिकट यात्रा न करें और अपनी यात्रा को बगैर की परेशानी के सफल बनाए.




Users Today : 8
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 394
Users Last 30 days : 871
Users This Month : 355
Users This Year : 9305
Total Users : 70512
Views Today : 8
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 547
Views Last 30 days : 1133
Views This Month : 492
Views This Year : 10529
Total views : 106552
Who's Online : 0


