पालघर : महाराष्ट्र के पालघर से सांसद डॉ. हेमंत सावरा ने मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना की शिकार एक महिला को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की। वायरल वीडियो में सावरा राजमार्ग पर घायल अवस्था में पड़ी एक महिला को देखकर अपना वाहन रोकते हुए दिखाई देते हैं। वह जल्दी से पास में पड़े कार्डबोर्ड के टुकड़ों और लकड़ी सहित उपलब्ध सामग्री एकत्र करते दिखते हैं। वह घायल महिला को प्राथमिक उपचार देने के लिए अपने साथियों से रूमाल मांगते नजर आते हैं, जिसके पैर की हड्डी टूटी प्रतीत हो रही थी। डॉ. सवारा ने यह सुनिश्चित किया कि महिला को उपचार के लिए उनके वाहन से पास के अस्पताल ले जाया जाए, जबकि वह स्वयं अपनी यात्रा जारी रखने के लिए दूसरी कार में चले गए।





Users Today : 1
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 32
Users Last 30 days : 265
Users This Month : 132
Users This Year : 2914
Total Users : 64121
Views Today : 4
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 73
Views Last 30 days : 351
Views This Month : 196
Views This Year : 3511
Total views : 99534
Who's Online : 0


