Home Crime कला नगर जंक्शन का तीसरा ब्रिज वाहनों के लिए खोल दिया गया;...

कला नगर जंक्शन का तीसरा ब्रिज वाहनों के लिए खोल दिया गया; धारावी से कोलाबा या बांद्रा वर्ली सी लिंक की तरफ जाने वाले यात्रियों की राह आसान

29
0

मुंबई : धारावी से कोलाबा या बांद्रा वर्ली सी लिंक की तरफ जाने वाले यात्रियों की राह अब आसान हो जाएगी। कला नगर जंक्शन का तीसरा ब्रिज बिना किसी उद्घाटन के वाहनों के लिए खोल दिया गया है। धारावी जंक्शन की दिशा से सी लिंक की तरफ जाने वाले ब्रिज का निर्माण कार्य कई दिनों पहले ही पूरा हो गया था। स्थानीय विधायक वरुण सरदेसाई कई दिनों से मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) से ब्रिज खोलने की मांग कर रहे थे।
इससे पहले विधायक वरुण सरदेसाई ने आरोप लगाया था कि ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद बड़े मंत्रियों का समय नहीं मिल पाने के कारण एमएमआरडीए ब्रिज को नहीं खोल रहा है।
सी लिंक की तरफ जा सकेंगे
वरुण के मुताबिक, बुधवार को बगैर किसी कार्यक्रम के ब्रिज को जनता के लिए खोल दिया गया। ब्रिज के खुल जाने से गाड़ियां बगैर जंक्शन पर रुके सी लिंक की तरफ आगे बढ़ सकेंगी। कला नगर फ्लाईओवर बीकेसी से समीप है। बीकेसी देश के प्रमुख बिजनेश हब में से एक है। कई देशी और विदेशी कंपनियों के मुख्यालय यहां पर मौजूद हैं। रोजाना सैकड़ों गाड़ियों का बीकेसी आना-जाना होता है।