Home Crime कोकीन के साथ नाइजेरियन गिरफ्तार; बिना किसी वैध पासपोर्ट के मुंबई में...

कोकीन के साथ नाइजेरियन गिरफ्तार; बिना किसी वैध पासपोर्ट के मुंबई में रह रहा था

13
0

मुंबई : नशा निरोधी कक्ष (एएनसी) वर्ली यूनिट ने एक विदेशी नागरिक को मुंबई के मालाड इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 200 ग्राम कोकीन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग दो करोड़ बताई जा रही है। मामले में एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 8 (क) सह 21 (क) और विदेशी नागरिक अधिनियम 1946 की धारा 14अ (ब) के तहत मामला दर्ज किया गया है। एएनसी की टीम ने जेपी कॉलोनी, ऑरलेम, मार्वे रोड, मालाड इलाके में एक संदिग्ध विदेशी व्यक्ति को पकड़ा और उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से कोकीन बरामद हुई। इसके अलावा 5 लाख की होंडा सिविक कार और 70,000 रुपये के तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार किये गए आरोपी का नाम फ्रैंक नेन्डी (43) है, जो भारत में बिना वैध दस्तावेजों के रह रहा था।