मुंबई : दादर स्थित कबूतरखाना को आखिरकार शनिवार की शाम को बंद कर दिया गया गया। मनपा जी नॉर्थ वार्ड ने शनिवार की रात कबूतर खाना के चारों ओर बांस के खंभे लगाकर उसके ऊपर ताड़पत्री लगाकर बंद करने का काम किया गया। मनपा द्वारा कबूतर खाने को बंद करने की करवाई शनिवार की देर रात तक चल रही थी। इसके पहले कबूतरखाना को ढकने की मनपा जी/नॉर्थ वार्ड के अधिकारियों द्वारा शुक्रवार को कार्रवाई की गई थी। उस समय कार्रवाई इस लिए रोक दी गई थी कि स्थानीय निवासियों ने वहां मौजूद बीमार कबूतरों को हटाने के लिए कुछ समय मांगा था। मनपा के एक अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत की जा रही थी, ताकि सार्वजनिक स्थानों पर कबूतरों को दाना डालने पर लगे प्रतिबंध को प्रभावी रूप से लागू किया जा सके। अधिकारी ने कहा, “हम कोर्ट के आदेश के अनुसार कबूतरखाना को ढकने के लिए पहुंचे थे, ताकि दाना डालने की गतिविधि पर रोक लगाई जा सके।” हालांकि, स्थानीय नागरिकों ने मनपा से कुछ समय की मोहलत मांगी, यह कहते हुए कि वहां कई बीमार कबूतर हैं जो उड़ने में असमर्थ हैं और उन्हें पहले स्थानांतरित करना आवश्यक है।
जैन धर्म की आज कबूतरों के लिए कलश यात्रा
दादर में नगर निगम जहां कबूतरों के बाड़े को ध्वस्त कर रहा है और कबूतरों पर अनाज फेंकने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई कर रहा है, वहीं मुंबई के पशु प्रेमी मूक कबूतरों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। वे पिछले दो रविवारों से शांति मार्च, रैली और अहिंसक विरोध प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं, लेकिन पुलिस पशु प्रेमियों को यह कहकर रोक रही है कि रैली की अनुमति नहीं है। इसलिए, अगले रविवार को कोलाबा के जैन ही नहीं, बल्कि सनातन धर्म के सभी पशु प्रेमी सुबह 9 बजे कोलाबा में अनाज और जल से भरे कलश के साथ एक यात्रा निकालेंगे और गेटवे ऑफ इंडिया पर अनाज को समुद्र में छोड़ेंगे। इस कार्यक्रम में जैन देरासर, हनुमान मंदिर और गणपति मंदिर में भी पूजा-अर्चना की जाएगी।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 8
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 162
Views This Year : 3477
Total views : 99500
Who's Online : 0


