Home Crime वृद्धा की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

वृद्धा की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

43
0

नवी मुंबई : तलोजा स्थित नागझरी गांव निवासी एक वृद्धा की पत्थर से कुचलकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद महिला के शरीर के जेवरात लेकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार तलोजा के नागझरी गांव निवासी शकुंतला ठाकुर (65) गांव के पास स्थित खदान में 15 नवंबर की सुबह कपड़ा धोने गई थी। उसी वक्त आरोपी ने शकुंतला के सिर पर पत्थर से हमला कर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी वृद्धा के शरीर से चेन सहित अन्य जेवरात निकालकर फरार हो गया था। तलोजा पुलिस ने हत्या और लूटपाट का मामला दर्ज जांच शुरू की। इस दौरान गोपनीय जांच एवं टिप के आधार पर पुलिस टीम ने 48 घंटे में मूल रूप से नेपाल के निवासी आरोपी विजयकुमार मुनेश्वर मंडल को धर दबोचा।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी 10 साल से तलोजा परिसर में भंगार का व्यवसाय करता था। जिस वृद्धा की हत्या हुई, वह 15 दिनों से खदान में कपड़ा धोने आती थी। आरोपी उसी खदान में नहाता था। इस दौरान एक दिन आरोपी और वृद्धा में कुछ विवाद हुआ और महिला ने गाली देने के बाद आरोपी पर पत्थर फेंका। इसी के बाद आरोपी ने महिला की हत्या करने की ठानी और 15 नवंबर को जब वह कपड़ा धोने आई, तो आरोपी ने उसके जेवरात छीने, फिर सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी।