मुंबई : क्राइम ब्रांच ने कई दिनों की जांच के बाद भ्रूण हत्या के आरोप में एक 29 साल की महिला को गिरफ्तार किया. दरअसल नवंबर के आखिर में राहुल मस्के नामक एक सफाई कर्मचारी जब कांदिवली में साफ सफाई का काम कर रहा था उसी दौरान उसे कचरे के डब्बे में एक भ्रूण का शव मिला. जिसके बाद कांदिवली पुलिस ने आईपीसी की धारा 318 के अनुसार मामला दर्ज किया था.
क्राइम ब्रांच की यूनिट 12 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेश तावड़े ने बताया हमारे पास जब ये मामला आया हमने उस इलाके की सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी. एक फुटेज में हमे दिखाई दिया कि एक महिला भ्रूण को लेकर जा रही है. चूंकि वीडियो फुटेज की क़्वालिटी साफ नहीं थी इस वजह से हमें उस महिला का चहरा साफ नजर नहीं आ रहा था.
तावड़े ने बताया कि हमने हमारी एक टीम को वहीं पास के चौराहे पर तैनात किया और उसे ये निर्देश दिया कि फुटेज में दिख रही महिला ने जिस रंग के कपड़े पहने हुए हैं अगर उसी लिबाज में कोई महिला दिखती है तो उस पर नजर रखें. करीब दो से तीन दिन की निगरानी के बाद हमारी टीम को एक महिला उसी रंग के कपड़ो में दिखाई दी. जिसके बाद टीम ने उसे फॉलो किया और वो किस तरह से चलती है इसका वीडियो भी रेकॉर्ड किया.
इसके बाद पुलिस ने महिला के चलने की चाल को सीसीटीवी के वीडियो में दिख रही महिला की चलने की चाल से मैच किया और दोनों में समानता पायी. पुलिस ने इसके बाद उस महिला का पीछा किया और वो कहां काम करती है और कहां रहती है इसकी पूरी जांच की. आठ दिनों के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और पूछताछ की उस दौरान महिला ने पुलिस को पूरी कहानी बताई.
महिला ने बताया की उसकी छोटी बहन की शादी नहीं हुई है और वो जब चार महीने की गर्भवती हुई तब इसे इस बात का पता चला. शादी से पहले बच्चे की खबर अगर लोगों को पता चली तो बहुत बदनामी होगी इस डर से इसने अपनी बहन का घर मे ही गर्भपात कराया और पांच महीने के मृत भ्रूण को कचरे के डब्बे में फेंक दिया था.





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


