मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक नाइट क्लब में 1,000 से अधिक लोग बिना मास्क पहने मस्ती कर रहे थे। बृहन मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने नाइट क्लब के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही बीएमसी के आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने लोगों से सरकार की कोरोना बचाव संबंधी एसओपी का पालन करने की अपील की है। बीएमसी के आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने कहा, हमने सरकार से अनुरोध किया है कि अगर यह जारी रहता है, तो हमें रात के कर्फ्यू के बारे में सोचना चाहिए। हम 20 दिसंबर तक की स्थिति की समीक्षा करेंगेस्थिति की समीक्षा करेंगे।
मुंबई लोकल इस साल पटरी पर नहीं दौड़ेगी
कोरोना वायरस को रोकने के लिए लागू प्रतिबंध के चलते आठ महीनों से मुंबई की लोकल ट्रेन सेवा आम नागरिकों के लिए बंद रखी गई है। 15 दिसंबर से लोकल सेवा को आम जनता के लिए भी शुरू करने की खबर सामने आ रही थी, लेकिन यह मामला फिलहाल ठंडे बस्ते में जाता हुआ दिखाई पड़ रहा है।
कोरोना का खतरा अभी टला नहीं
मुंबई में अभी भी कोरोना की दूसरी लहर का खतरा टला नहीं है। इसकी वजह से दिसंबर के आखिर तक कोरोना मरीजों की संख्या पर बीएमसी नजर रखेगी। उसके बाद में राज्य सरकार को सूचित किया जाएगा। बीएमसी की रिपोर्ट के बाद में ही राज्य सरकार आम जनता के लिए लोकल ट्रेन को शुरू करने पर कोई फैसला लेगी। फिलहाल इस साल आम जनता के लिए लोकल ट्रेन शुरू होने की सभी संभावनाएं खत्म हो चुकी हैं।
मुंबई में दिवाली के बाद कोरोना की दूसरी लहर नहीं आई, तब भी कोरोना का खतरा फिलहाल टला नहीं है। इसके लिए बीएमसी ने सभी नागरिकों से सहयोग करने की अपील की है। बीते मई और जून महीने में जितने भी लोगों की कोरोना जांच की गई थी। उनमें से 38 प्रतिशत लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जबकि दिसंबर के महीने में यह आंकड़ा 5 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। बीएमसी पूरी जांच पड़ताल और तसल्ली के बाद में ही लोकल ट्रेन शुरू करने के लिए राज्य सरकार को अपना पत्र भेजेगी।





Users Today : 2
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 345
Users Last 30 days : 834
Users This Month : 292
Users This Year : 9242
Total Users : 70449
Views Today : 2
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 478
Views Last 30 days : 1082
Views This Month : 405
Views This Year : 10442
Total views : 106465
Who's Online : 0


