मुंबई : प्रिंसेस स्ट्रीट से प्रियदर्शनी तक ७५ मीटर नीचे से दो लेन की दो किमी तक बनेगी सुरंग
मनपा की महत्वाकांक्षी परियोजना कोस्टल रोड का निर्माण कार्य तेजगति से चल रहा है। उसे और रफ्तार देने के लिए ‘मावला’ मशीन लाई गई है, जो दो लेन की सुरंग एक साथ खोदने में सक्षम है। इस ‘मावला’ यंत्र से ही भूमिगत मार्ग की खुदाई की जाएगी। सोमवार दोपहर को शिवसेनापक्षप्रमुख व राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ‘मावला’ का स्विच ऑन कर सुरंग खुदाई काम का शुभारंभ करेंगे। मनपा के डी विभाग के प्रियदर्शनी पार्क में उक्त योजना के कार्यस्थल पर मुख्यमंत्री कार्य प्रारंभ करने के लिए हरी झंडी दिखाएंगे। यहां ७५ मीटर नीचे से लगभग २ किमी सुरंग बनाएगी।
मुंबई कोस्टल रोड परियोजना के तहत प्रिंसेस स्ट्रीट फ्लाईओवर से प्रियदर्शनी पार्क तक सुरंग की खुदाई का काम होना है। इस सुरंग की खुदाई के लिए साधारण मशीन न लाकर आधुनिक तकनीक से परिपूर्ण शानदार ‘मावला’ मशीन लाई गई है। भारत में यह परियोजना अपने आप में शायद पहली परियोजना है, जहां सुरंग बनाने के लिए इस अत्याधुनिक मशीन का उपयोग होने जा रहा है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ युवासेनाप्रमुख व पर्यटन एवं पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे, मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल सहित कई अधिकारी व शिवसैनिक उपस्थित रहेंगे।
बता दें कि मुंबई मनपा १२,७२१ करोड़ रुपए लागतवाली मरीन ड्राइव से बोरीवली तक कोस्टल रोड परियोजना पर काम कर रही है। २९.७ किमी ८ लेन की उक्त सड़क योजना के तहत अब तक बड़ी संख्या में समुद्र के किनारे कंक्रीट भराई कर सड़क निर्माण का काम शुरू है।





Users Today : 4
Users Yesterday : 5
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 280
Users This Month : 125
Users This Year : 2907
Total Users : 64114
Views Today : 7
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 85
Views Last 30 days : 376
Views This Month : 170
Views This Year : 3485
Total views : 99508
Who's Online : 0


