मुंबई: मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में आज नया मोड़ सामने आया है. एनसीबी ने मामले की जांच का नेतृत्व कर रहे जोनल अधिकारी समीर वानखेड़े को जांच से हटा दिया है. आर्यन खान ड्रग्स मामले में समीर वानखेडे़ पर 8 करोड़ रुपये की रिश्वत का आरोप लगा है. वानखेड़े को हटाए जाने के बाद मामले की जांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारी संजय सिंह के नेतृत्व में एसआईटी को सौंपी गई है. वहीं, समीर वानखेड़े ने कहा कि उन्होंने खुद ही हाईकोर्ट में एक पिटिशन दायर कर उनके ऊपर लगे आरोपों की जांच सीबीआई या NIA जैसी केंद्रीय एजेंसी से कराने की मांग की थी. उसी को आधार बनाकर दिल्ली के बड़े सीनियर अधिकारी के नेतृत्व में SIT बनाई गई है, जो अब आर्यन खान मामले और एनसीपी नेता नवाब मलिक के दामाद समीर खान केस की भी जांच करेगी. मुझे कहीं से हटाया नही गया है. मैं उन मामलों का जांच अधिकारी नही था. मैं अपनी जगहं पर हूं.
महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के आरोपों के बाद वानखेड़े एक बड़े विवाद के केंद्र में रहे हैं. इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि आर्यन खान मामले में एनसीबी के गवाह प्रभाकर सैल ने उनके रिकॉर्ड और मामलों को संभालने पर सवाल उठाए. मुंबई क्रूज ड्रग्स केस की जांच से समीर वानखेड़े को हटाए जाने के तुरंत बाद एनसीपी नेता व महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक की प्रतिक्रिया आई है. नवाब मलिक ने ट्वीट किया कि आर्यन खान केस समेत 5 मामलों से समीर वानखेड़े को हटाया गया. कुल 26 मामले हैं जिनकी जांच करने की जरूरत है. ये तो बस शुरुआत है… इस सिस्टम को साफ करने के लिए अभी बहुत कुछ करना है और हम करेंगे.





Users Today : 53
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 439
Users Last 30 days : 916
Users This Month : 400
Users This Year : 9350
Total Users : 70557
Views Today : 62
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 601
Views Last 30 days : 1187
Views This Month : 546
Views This Year : 10583
Total views : 106606
Who's Online : 0


