Home Crime ननद-भाभी के झगड़े का दर्दनाक अंजाम

ननद-भाभी के झगड़े का दर्दनाक अंजाम

66
0

पुणे, पारिवारिक मसलों को शांति से बातचीत के जरिए हल किया जाना चाहिए। अन्यथा घातक अंजाम सामने आते हैं। पुणे जिले के शिरूर तालुका अंतर्गत मांडवगण फराटा क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना घटी है। पारिवारिक विवाद में एक घर में दो महिलाओं की जान चली गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी है।
बता दें कि मांडवगण फराटा क्षेत्र में ननद-भाभी के झगड़े का दर्दनाक अंजाम सामने आया है। यहां समीर तावरे की पत्नी वैशाली तावरे और ननद माया सातव के बीच पटती नहीं थी। दोनों के बीच आए दिन तकरार होती थी। ऐसी ही तकरार के बाद माया सातव ने घर के पास स्थित कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली। जब इस बारे में समीर को पता चला तो उसने गुस्से में अपनी पत्नी वैशाली पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। समीर द्वारा किए गए हमले में वैशाली की मौत हो गई। वारदात के बाद समीर ने जहर पीकर खुदकुशी की कोशिश की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने माया और वैशाली की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि समीर का अस्पताल में इलाज चल रहा। शिरूर पुलिस मामले की जांच कर रही है।