भायंदर, मीरा-भायंदर में सरकारी अधिकारी बनकर राशनिंग दुकानदारों से पैसे की वसूली करनेवाले बंटी-बबली आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गए। पुलिस काफी दिनों से इनकी तलाश में जुटी हुई थी।
नवघर पुलिस ने इस बंटी-बबली को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ नवघर पुलिस स्टेशन में धारा ३८४, ४१९, १७० व ३४ के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिनकी पुलिस तलाश कर रही थी। उन्हें जानकारी मिली थी कि पिछले कुछ दिनों से एक पुरुष और महिला फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर दुकानों पर छापेमारी कर रहे थे। इसी क्रम में दोनों एक व्यापारी की राशन दुकान पर गए और अधिकारी होने का रौब दिखाकर उनसे कंप्लेंट बुक दिखाने की मांग की। धौंस दिखाते हुए दोनों बंटी-बबली ने कहा कि तुम्हारे खिलाफ लोगों की शिकायत है, जिसकी जांच करने आए हैं। बाद में मामला लेनदेन पर आया तो दोनों ने ५० हजार रुपए की डिमांड की। दुकानदार ने तत्काल उन्हें २० हजार रुपए दे दिया और बाकी पैसे के लिए समय मांगा। दो दिन में पूरे पैसे इकट्ठा करके दे देना, नहीं तो दुकान पर केस दर्ज कर दुकान बंद करा देंगे। ऐसा बोलकर दोनों चले गए। दूसरे दिन से ही उन्होंने फोन पर पैसे की मांग शुरू कर दी। उनके इस कृत्य से दुकानदार को संदेह हुआ और उसने नवघर पुलिस स्टेशन में इस बात की शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत पर पुलिस ने ट्रैप लगाकर जब इस बंटी व बबली को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो वे फर्जी अधिकारी निकले। उनके पास से तथाकथित मानवाधिकार संगठन का पहचान पत्र भी मिला है। नवघर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मिलिंद देसाई के मार्गदर्शन में पुलिस मामले की जांच कर रही है कि इस तरह से ये कितने लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं।





Users Today : 52
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 438
Users Last 30 days : 915
Users This Month : 399
Users This Year : 9349
Total Users : 70556
Views Today : 61
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 1186
Views This Month : 545
Views This Year : 10582
Total views : 106605
Who's Online : 1


