मुम्बई : मालाड पश्चिम के मालवणी गेट नंबर 8 हाउसिंग बोर्ड इलाके से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। आपको बता दें के तकरीबन 10 वर्षीय मासूम बच्ची की सगी खाला (मौशी) सफिया अब्दुल हमीद शेख नामक 26 वर्षीय वहशी महिला ने अपनी भांजी के शरीर को गरम पानी डालकर जलाया और उसपर जुल्म की सारी हद पार की है। मामला 19 नवंबर को सामने आया जब गंभीर रूप से जख्मी मासूम बच्ची अपनी जल्लाद खाला के घर से फरार हो गई और कुछ ही दूर जाकर स्थानिय लोगों से खुद की जान बचाने की भीख मांगने लगी। गंभीर रूप से जली हुई बच्ची को जब लोगों ने रोते हुए खुद के लिए मदद मांगते देखा तो वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय रहिवासी मुहम्मद शारुख व अब्दुल हन्नान शेख ने मिलकर तुरंत मुम्बई पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 100 पर फ़ोन किया और मासूम बच्ची के लिए मदद की गुहार लगाई। पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा जानकारी प्राप्त होते ही मालवणी पुलिस टीम भी बिना देर किए घटना स्थल पहुच गई। पीड़ित बच्ची से मामले की पूछताछ के बाद जुल्म की सारी हद पार करने वाली सफिया नामक वहशी महिला के खिलाफ पुलिस ने कानून की गंभीर धाराएं लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक सफिया की अबतक दो शादी हो चुकी है। सफिया की दूसरी शादी 2019 में हुई थी और अभी करीब 10 महीने पहले ही सफिया ने एक बच्ची को जन्म दिया है। सफिया ने जिस मासूम बच्ची पर जुल्म ढाया वो मासूम बच्ची उसकी सगी बहन की बेटी है। पीड़ित बच्ची की माँ मुम्बई के नागपाड़ा इलाके में अपने भाई के घर रहती है। सूत्रों से प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक पीड़ित बच्ची के पिता उसकी माँ के साथ नही रहते और बच्ची की माँ की दिमागी हालत भी कुछ ठीक नही है। सफिया ने अपनी बच्ची को जन्म देने के कुछ दिनों बाद ही अपनी बहन की बच्ची को अपने घर मालवणी बुलवा लिया था। पीड़ित बच्ची ने अपने स्टेटमेंट में बताया है के सफिया उस्से छोटे-मोटे समान लाने के लिए बार-बार दुकान भेजा करती थी और घर की ज़मीन पोछा, झाड़ू व बर्तन भी साफ करवा रही थी। सफिया द्वारा दिए गए काम में अगर कोई कमी रहे जाए तो सफिया बच्ची पर ऐसा जुल्म करती थी जिसका बच्ची के शरीर पर सबूत साफ देखा जा सकता है। सफिया की काली करतूत सामने आने के बाद इलाके में रहने वाले लोग मालवणी पुलिस से सफिया के लिए कड़ी से कड़ी सज़ा की मांग कर रहे हैं। फिलहाल सफिया का पति अब्दुल हमीद शेख 28 वर्षीय अपनी 10 महीने की मासूम बेटी के लिए परेशान हो रहा है जो बेकसूर होकर भी मजबूरी मैं सफिया के साथ रहेगी। वहीं दूसरी तरफ पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए एक बड़े सरकारी हॉस्पिटल में एडमिड करवाया गया है जहाँ उसका बेहतरीन इलाज हो रहा है।





Users Today : 2
Users Yesterday : 66
Users Last 7 days : 440
Users Last 30 days : 883
Users This Month : 415
Users This Year : 9365
Total Users : 70572
Views Today : 2
Views Yesterday : 79
Views Last 7 days : 602
Views Last 30 days : 1144
Views This Month : 565
Views This Year : 10602
Total views : 106625
Who's Online : 0


