मुंबई: लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस को लगातार तीन बड़े झटके लगे। जिसके बाद भी कांग्रेस की टेंशन कम होने का नाम नहीं ले रही है।पार्टी नेताओं में भगदड़ सी मची हुई है। हाल ही में मिलिंद देवड़ा, बाबा सिद्दीकी के बाद पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने पार्टी से इस्तीफा दिया। जिसके बाद अब खबर सामने आई है कि महाराष्ट्र कांग्रेस की बैठक में 6 विधायक नहीं पहुंचे हैं।दरअसल, आम चुनावों से पहले महाराष्ट्र में शुरू हुए इस्तीफों को बौछार को रोकने के लिए आलाकमान डैमेज कंट्रोल करने में जुटा हुआ है। एक महीने के भीतर तीन बड़े नेताओं के पार्टी छोड़ने के बाद अब कांग्रेस हर हाल में यह सिलसिला रोकना चाहती है। ऐसे में पार्टी में सबकुछ पटरी पर लाने के लिए विधायक दल की बैठक बुलाई, लेकिन उस मीटिंग से पार्टी की टेंशन और बढ़ गई।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र कांग्रेस की विधायक दल की मीटिंग में पार्टी के 6 विधायक नहीं पहुंचे, जिनमें हाल ही में पार्टी छोड़कर अजित पवार की एनसीपी में शामिल हुए बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान, अमित देशमुख, सुलभा खोड़के समेत कांग्रेस 6 विधायकों की खबर मिल रही है।जिन विधायकों की नामों की चर्चा हो रही है, उसमें संग्राम थोपटे, मोहन जलगांवकर, जितेश अंतापुरकर, जीशान सिद्दीकी , अमित देशमुख और सुलभा खोड़के का नाम शामिल हैं।बता दें कि आज कांग्रेस विधायकों की बैठक सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू हुई, जिसके लिए सभी विधायकों को बैठक में शामिल होने का व्हिप जारी किया गया था, लेकिन कुछ विधायक मीटिंग से नदारद रहे। बताया जा रहा है कि यह राज्यसभा चुनाव की पृष्ठभूमि को लेकर थी
असम में भी कांग्रेस को झटका, 2 और MLA ने बीजेपी सरकार को दिया समर्थन, हिमंता सरमा ने ली राहुल पर चुटकीजानिए क्या बोले महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख?वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा, अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि कांग्रेस विधायक आज बैठक के लिए नहीं आ रहे हैं, जो सच नहीं है। कल से लोनावाला में हमारा 2 दिवसीय सत्र है और विधायक वहां से चले जाएंगे। कुछ विधायक आज निजी कारणों से नहीं आ रहे हैं। सभी कांग्रेस विधायक एकजुट हैं और एकजुट रहेंगे। हमारे राज्यसभा उम्मीदवार चंद्रकांत हंडोरे को शरद पवार से वोट मिलेंगे और उद्धव ठाकरे गुट और हमारे सहयोगियों जैसे समाजवादी पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी और अन्य से, जो हमारे उम्मीदवार को अधिकतम वोटों से जीतने में मदद करेंगे।”





Users Today : 4
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 120
Users This Year : 2902
Total Users : 64109
Views Today : 5
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 83
Views Last 30 days : 379
Views This Month : 159
Views This Year : 3474
Total views : 99497
Who's Online : 0


