Home Maharashtra 7.9 करोड़ रुपये मूल्य का 8 मीट्रिक टन लाल चंदन जब्त; संगमरमर...

7.9 करोड़ रुपये मूल्य का 8 मीट्रिक टन लाल चंदन जब्त; संगमरमर स्लैब की आड़ में निर्यात करने की तैयारी थी

15
0

नवी मुंबई : जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट में राजस्व खुफिया निदेशालय ने 7.9 करोड़ रुपये मूल्य का 8 मीट्रिक टन लाल चंदन जब्त किया। इसे ग्रेनाइट संगमरमर स्लैब की आड़ में निर्यात करने की तैयारी की जा रही थी। डीआरआई की मुंबई जोनल यूनिट ने निर्यातक, कमीशन दलाल, गोदाम प्रबंधक और ट्रांसपोर्टर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर न्हावा शेवा में जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) में एक कंटेनर को रोकने के बाद उसकी तलाशी ली गई। कंटेनर में पॉलिश किए गए ग्रेनाइट स्लैब और सीमेंट ईंटों के नीचे छुपाए गए 6 टन लाल चंदन का पता चला। इस दौरान पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की। इनसे मिली जानकारी के आधार पर तेलंगाना के अहमदनगर, नासिक और हैदराबाद में भी छापे मारे गए। इसके बाद नासिक में दो टन लाल चंदन जब्त किया गया।

इस खेप को भी आने वाले दिनों में निर्यात किया जाना था। लाल चंदन एक संरक्षित प्रजाति है और सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के तहत इसका निर्यात प्रतिबंधित है।