Home Crime केकड़े पकड़ते समय पांच बच्चे फंसे; NDRF ने सुरक्षित बचाया

केकड़े पकड़ते समय पांच बच्चे फंसे; NDRF ने सुरक्षित बचाया

11
0

ठाणे : मुंब्रा खादी मशीन डैम के पास एक पहाड़ी पर केकड़े पकड़ते समय पांच बच्चे फंस गए। ठाणे नगर निगम के मुताबिक राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) और फायर ब्रिगेड की टीम ने बचाव अभियान चलाया। डैम के पास एक पहाड़ी पर केकड़े पकड़ते समय फंसे पांच बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया।

फायर ऑफिसर गणेश केदारे ने बताया, हमें कल रात करीब 8:30 बजे एक कॉल आया कि कुछ बच्चे पहाड़ी पर फंस गए हैं। हमारी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सभी पांच बच्चों को बचा लिया गया है और वे सुरक्षित हैं।