विरार : महाराष्ट्र के सतारा जिले से अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में मदद करने के बहाने पालघर में कुछ युवाओं को ठगने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान 30 वर्षीय धनाजी काकड़े और 27 वर्षीय गणेश काले के तौर पर की गई है। दोनों ने युवाओं को अग्निपथ योजना में उनकी भर्ती सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया था। भर्ती प्रक्रिया 28 नवंबर को विरार के जीवदानी क्रिकेट ग्राउंड में चल रही थी।
विरार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक सुरेश गायकवाड़ ने कहा, “काकड़े और काले मैदान में गए और वहां कुछ उम्मीदवारों से संपर्क किया। उन्होंने उन उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने में मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने एक उम्मीदवार से एक हजार रुपये भी लिए और उससे अपने जैसे युवाओं को लाने के लिए कहा। जैसे ही कुछ उम्मीदवारों को एहसास हुआ कि उन्हें धोखा दिया जा रहा है, उन्होंने पुलिश में शिकायत दर्ज कराई।” बाद में पुलिस ने दोनों को मौके से पकड़ा।
दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 62 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत के सामने पेश किया गया। अदालत ने उन्हें पांच दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।
पेमेंट बैंक की फ्रेंचाइजी के नाम पर दंपती को लगाई चपत
ठाणे जिले में एक जोड़े से 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों ने पीड़ित से पेमेंट बैंक की फ्रेंचाइजी खोलने के लि प्राधिकरण प्राप्त करने का वादा कर ठगी को अंजाम दिया। यह घटना अगस्त 2022 और अप्रैल 2023 के बीच घटी। गुरुवार को इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई। आरोपियों की पहचान कल्पित अशोकभाई सोनी और विक्रमसिंग सोलंकी के तौर पर की गई है। दोनों ही गुजरात का रहने वाला है, जबकि तीसरा आरोपी किशोरलाल शर्मा राजस्थान का रहने वाला है।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


