Home Maharashtra नागपुर शहर में गलती से सिर पर क्रेन का हुक लगने से...

नागपुर शहर में गलती से सिर पर क्रेन का हुक लगने से बच्चे की मौत

47
0

नागपुर : नागपुर शहर में गलती से सिर पर क्रेन का हुक लगने से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना सुबह लगभग 11 बजे उस समय हुई जब अर्नव मेश्राम नाम का बच्चा दिघोरी नाका इलाके में एक दुकान के पास खड़ा था। इस दौरान क्रेन चालक ने वाहन को घुमा दिया जिससे क्रेन का हुक उसके सिर में लग गया। उन्होंने बताया कि बच्चे को सिर पर गंभीर चोट आई और वह जमीन पर गिर गया। पुलिस ने बताया कि उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में हडकेश्वर थाने में क्रेन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।