Home Crime भिवंडी पुलिस उपायुक्त परिमंडल 2 क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हुक्का...

भिवंडी पुलिस उपायुक्त परिमंडल 2 क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हुक्का पार्लर पर कार्रवाई

65
0

भिवंडी : भिवंडी पुलिस उपायुक्त परिमंडल 2 क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हुक्का पार्लर संचालित है इह बाबत स्थानिकों द्वारा सदैव विरोध जताया गया है। जिसे गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए भिवंडी तालुका के कोनगांव स्थित स्टायलो फर्नीचर के पीछे होटेल वाईल्ड लॉन स्थित अवैध रूप से हुक्का पार्लर संचालित है इस प्रकार की जानकारी कोनगावं पुलिस स्टेशन को प्राप्त हुई थी। अवैध रूप से संचालित हुक्का पार्लर के संचालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है ।राज्य सरकार व केंद्र सरकार द्वारा दिए गए आदेश का पालन न करते हुए कोरोना संसर्ग फैलाने पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद भी धडल्ले से हुक्का पार्लर संचालित करके ग्राहकों को उसे पीने के लिए आकर्षित करने के कारण चालक सोहेल गफार शेख ,व अजित दारासिंह चव्हाण के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया।