Home Maharashtra मुम्बई युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा नए अध्यक्ष की...

मुम्बई युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा नए अध्यक्ष की नियुक्ति से है नाराज़

98
0

मुंबई:-मनोज दुबे
मुंबई युवा कांग्रेस में इन दिनों नेताओं में नाराजगी का माहौल देखने को मिल रहा है. इसके चलते इसी साल 15 अगस्‍त को मुंबई युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्‍यक्ष नियुक्‍त किए गए सूरज ठाकुर ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है

उन्‍होंने अध्‍यक्ष पद पर गैर राजनीतिक और अनुभवी व्‍यक्ति की नियुक्ति किए जाने से नाराज़ थे 15 अगस्‍त को सूरज ठाकुर को मुंबई युवा कांग्रेस का कार्यकारी अध्‍यक्ष और जीशान सिद्दीकी को अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया था

अपने इस्‍तीफा पत्र में सूरज ठाकुर ने कहा है, ‘पार्टी की ओर से हालही में लिए गए इस फैसले से मुझे निराशा हुई है. मैं किसी भी गैर राजनीतिक व अनुभवी व्‍यक्ति के साथ काम करने को लेकर पूरी तरह असुविधाजनक महसूस कर रहा हूं

सूरज ठाकुर ने पत्र में इस बात पर भी निराशा जताई है कि उनके कठिन परिश्रम और समर्पण को पूरी तरह नजरअंदाज करके किनारे कर दिया गया उन्‍होंने अपने इस्‍तीफा पत्र में कहा है, ‘मुझे आशा है कि आप एक सामान्य कार्यकर्ता की निराशा को समझेंगे, यहां उन लोगों के नाम पर विचार किया जाता है, जिनके पास संगठन में मुझसे कम अनुभव है