Home Crime बड़े ऑपरेशन की तैयारी में एनसीबी, दिल्ली, गुजरात और मध्य प्रदेश के...

बड़े ऑपरेशन की तैयारी में एनसीबी, दिल्ली, गुजरात और मध्य प्रदेश के अधिकारी मुंबई पहुंचे

225
0

मुंबई, मुंबई के समुंदर में क्रूज पर ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ होने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एनसीबी ने बड़े ऑपरेशन की तैयारी की है। इसके लिए दिल्ली, मध्य प्रदेश और गुजरात से ब्यूरो के अधिकारी बुलाए गए हैं।
ताजा जानकारी के अनुसार क्रूज पर छापेमारी कर अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान सहित 16 लोगों को गिरफ्तार करने के बाद एनसीबी ने बड़ी तैयारी की है, लेकिन इसे गुप्त रखा गया है। दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि मुंबई में एनसीबी के अधिकारियों की संख्या कम होने के कारण दूसरे राज्यों से तेज तर्रार अधिकारी बुलाए गए हैं, ताकि मामले की पूरी तहकाकीत हो सके।
सूत्रों का यह भी कहना है कि एनसीबी की टीम आर्यन खान को कई स्थानों पर स्पॉट वेरिफिकेशन के लिए भी लेकर जा सकती है। चर्चा तो यह भी है कि एनसीबी की टीम शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ पर भी पहुंच सकती है। गौरतलब है कि एनसीबी ने आर्यन खान के अलावा उसके करीबी मित्र अरबाज सेठ मर्चेंट, मुनमुन धामेचा, नूपुर सतीजा, इश्मीत सिंह, मोहक जायसवाल, विक्रांत छोकर और गोमित चोपड़ा को गिरफ्तार किया है जो सात अक्तूबर तक एनसीबी की हिरासत में हैं।