मुंबई, ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। एनसीबी ड्रग्स पैडलर्स की धरपकड़ कर रही है। जांच में अब एक नई कहानी निकलकर सामने आ रही है। यह है ‘ओनियन राउटिंग।’ इसे चालू भाषा में प्याज का छिलका कहा जा सकता है। यह डार्क वेब के काम करने का सिस्टम है। नशे की लत वाले दूसरे लोग भी इसी ‘ओनियन राउटिंग’ का इस्तेमाल करते हैं।
एनसीबी के मुताबिक व्हॉट्सऐप, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम आदि ड्रग्स सौदा के बड़े प्लेटफॉर्म बन गए हैं। ड्रग्स पैडलर यानी ‘गप्पी’ आजकल इसकी मदद ले रहे हैं। साइबर विशेषज्ञ रक्षित टंडन बताते हैं, डार्क वेब ड्रग्स की बुकिंग और सप्लाई का एक बड़ा जरिया बन गया है। अमेरिका ने यह फुलप्रूफ सिस्टम अपनी सुरक्षा एवं जांच एजेंसियों के लिए तैयार किया था। जब यह सिस्टम लोगों के पास गया तो उन्होंने अपने तरीके से इसे तोड़कर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। यही वो नेटवर्क है, जहां पर यूजर को छिपा दिया जाता है। इसके इस्तेमाल से इंटरनेट पर असली यूजर सामने नहीं आता। यूजर कहां पर है, उसकी ट्रैकिंग और सर्विलांस, जांच एजेंसियों के लिए यह काम बहुत मुश्किल होता है। बतौर टंडन, जब कोई व्यक्ति डार्क नेट की दुनिया में घुसता है तो किसी दूसरे देश की लोकेशन आती है। अगले कदम पर दोबारा से लोकेशन बदल जाती है। कई देशों में एंट्री होने के बाद जब बाहर निकलने की बारी आती है तो वेब पर कोई अन्य देश दिखाई पड़ता है। ऐसे में जांच एवं सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह पता लगाना बहुत कठिन है कि सर्वर कहां है। यह सौ फीसदी ट्रेसेबल नहीं है।
क्रूज ड्रग पार्टी मामले में मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस से क्रूज पर पार्टी के लिए मंजूरी नहीं ली गई थी। न ही इस बारे में कोई सूचना दी गई थी। अब पुलिस जनरल ऑफ शिपिंग और मुंबई पोर्ट ट्रस्ट को पत्र लिखकर यह पता लगाएगी कि क्रूज को किस तरह की अनुमति मिली थी और किसने पार्टी का आयोजन किया था? राज्य में कोरोना को देखते हुए अभी भी आपदा प्रबंधन एक्ट लागू है। इसलिए पुलिस यह भी देखेगी कि क्या पार्टी के आयोजन में धारा १८८ का उल्लंघन तो नहीं हुआ? पुलिस के मुताबिक किसी भी समारोह अथवा पार्टी के लिए मुंबई पुलिस को जानकारी देना जरूरी है। जांच के दौरान हम पता लगाएंगे कि क्या किसी तरह के नियम का उल्लंघन हुआ अगर हुआ है तो पुलिस एफआईआर दर्ज करेगी।





Users Today : 57
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 400
Users Last 30 days : 889
Users This Month : 347
Users This Year : 9297
Total Users : 70504
Views Today : 81
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 557
Views Last 30 days : 1161
Views This Month : 484
Views This Year : 10521
Total views : 106544
Who's Online : 0


