Home Crime हिट एंड रन मामले में आरोपी पुलिसकर्मी निलंबित, केस दर्ज

हिट एंड रन मामले में आरोपी पुलिसकर्मी निलंबित, केस दर्ज

46
0

पालघर, दहानू में पदस्थ एक सहायक निरीक्षक के खिलाफ ‘हिट एंड रन’ का मामला दर्ज होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि सुहास खरमाटे को जिले के पुलिस अधीक्षक दत्तात्रेय शिंदे के आदेश पर निलंबित कर दिया गया। सुहास के खिलाफ एक दिन पहले ही मोटर वाहन अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ था।
सुहास खरमाटे के खिलाफ शनिवार को वानगांव पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 279 (रैश ड्राइविंग), 337, 338 (दोनों जल्दबाजी और लापरवाही के लिए सजा से संबंधित) और 427 (नुकसान पहुंचाना) के साथ-साथ मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार को चिंचनी बायपास पर रात साढ़े नौ बजे उस समय हुई जब कार चला रहे खरमाटे ने दो पहिया वाहन पर सवार दंपती को टक्कर मार दी। इस घटना में दंपति को चोटें आईं, लेकिन पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि दंपति का मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।