मुंबई : मानसून की विदाई के बाद भी कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने चक्रवात ‘शक्ति’ की चेतावनी जारी की है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात ‘शक्ति’ का असर 4 अक्टूबर से 7 अक्टूबर के बीच महाराष्ट्र के कुछ जिलों पर देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, पालघर और सिंधुदुर्ग जैसे महाराष्ट्र के तटीय जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। 4-5 अक्टूबर के बीच चक्रवात ‘शक्ति’ के कारण इन जिलों में 45-65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलने की संभावनाहै।
मछुआरों को दी गई चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, हवा की गति और भी ज्यादा बढ़ सकती है। इससे समुद्र की लहरें भी रौद्र रूप धारण कर लेंगी। ऐसे में मछुआरों को समुद्र से दूर रहने के लिए कहा गया है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र समेत पूर्वी विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बरसात होने की चेतावनी जारी की है।
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि तेज बारिश के कारण तटीय इलाकों में बाढ़ के हालात बन सकते हैं। खासकर कोंकण तट पर घने काले बादल के साथ गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। महाराष्ट्र सरकार ने भी चक्रवात ‘शक्ति’ ने निपटने की तैयारी शुरू कर दी है।
पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी
महाराष्ट्र सरकार ने सभी जिलों में राहत टीमों को अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है। लोगों को तटों से दूर रहने के लिए कहा गया है। वहीं, समुद्र तट के आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगह ले जाने का काम शुरू हो गया है। पर्यटकों को भी समुद्र के पास न जाने की एडवाइजरी जारी की गई है।





Users Today : 48
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 434
Users Last 30 days : 911
Users This Month : 395
Users This Year : 9345
Total Users : 70552
Views Today : 57
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 596
Views Last 30 days : 1182
Views This Month : 541
Views This Year : 10578
Total views : 106601
Who's Online : 1


